Ambedkar Nagar News: वरासत न होने से पांच हजार से अधिक ने नहीं कराई एलपीजी कनेक्शन की ई केवाईसी
अंबेडकर नगर, सितम्बर 8 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। घरेलू गैस कनेक्शन का ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ई केवाईसी न कराने वालों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। मिल भी रहा है तो कमर्शियल दर पर मिल रहा है। जिले में गैस की तीन कम्पनियों इंडेन, भारत गैस और एचपी के कुल 475923 कनेक्शन हैं। इनमें से निर्धारित समय यानि 15 अगस्त तक 424954 की ई-केवाईसी हुई थी। करीब एक महीने बाद भी सभी की ई केवाईसी नहीं हुई है। बीते करीब एक माह में में करीब 45 हजार एलपीजी गैस कमीशन धारकों की ई-केवाईसी हुई है। तीनों कम्पनियों की ओर से कनेक्शन धारकों की ई केवाईसी करने की माकूल व्यवस्था की है, फिर भी ई केवाईसी कराने में पसीना छूट रहा है। नेटवर्क की गड़बड़ी से ई केवाईसी में काफी दिक्कत होती है। बताया गया है वरासत न होने से अधिकांश एलपीजी कनेक्शन की ई केवाईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.