अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। लो वोल्टेज और अघोषित विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। व्यापार मंडल के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजेसुल्तानपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा। सुबह से दोपहर तक अधिकांश दुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। चाय-पान तक के लिए लोग तरस गए। सिर्फ मेडिकल से संबंधित इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली नजर आईं। व्यापार मंडल ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में नौ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि लगातार लो वोल्टेज और बिना सूचना बिजली कटौती के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से व्यापारी और आम उपभोक्ता दोनों परेशान हैं।बाजार बंद और व...