अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- सुल्तानगढ़ रामलीला में लंका दहन का मंचन Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सुल्तानगढ़ रामलीला में लंका दहन का भव्य मंचन किया गया। हनुमानजी के लंका जलाने का दृश्य देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए। भव्य मेले के आयोजन के साथ रामलीला का समापन हो गया। रामलीला में दिखाया गया कि माता सीता की खोज के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण की मित्रता सुग्रीव से होती है। इसके बाद सुग्रीव का वानर दल सीता की खोज में अलग-अलग दिशाओं में रवाना होता है। हनुमानजी दक्षिण दिशा में समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं। वहां माता सीता से भेंट करने के बाद अशोक वाटिका में फल खाने पहुंचते हैं। वाटिका के प्रहरियों से उनका युद्ध होता है, जिसमें वह अक्षय कुमार का वध कर देते हैं।अक्षय कुमार के वध की सूचना मिलने पर रावण क्रोधित ...