अंबेडकर नगर, सितम्बर 27 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उतरेथू के निकट रामपुर गांव से होकर गुजरने वाली माइनर नहर दो स्थानों पर कट जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नहर का पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। पहले से ही लगातार बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में नहर का पानी पहुंचने से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। नहर कटने की सूचना मिलते ही एसडीएम संजीव कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में भी उत्साह बढ़ा और उन्होंने कटी हुई नहर को बांधने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने देर शाम तक दोनों स्थानों पर नहर को बांधने के लिए कड़ी मशक्कत की। एक स्थान पर पानी के रिसाव को काफी हद तक कम करने में सफलता...