अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के जौनापुर गांव में शुक्रवार रात जेसीबी से चकरोड की पटाई कराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव निवासी विष्णु दत्त दुबे पुत्र राम उजागिर दुबे ने प्रशासनिक टीम पर खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाकर रास्ता बनवाने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि कार्रवाई से पहले न तो उसे सूचना दी गई और न ही जमीन की पैमाइश की जानकारी दी गई। विष्णु दत्त दुबे के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे तहसील प्रशासन, चकबंदी विभाग, ब्लॉक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी से चकरोड की पटाई शुरू कराई गई, जो रात करीब 10 बजे तक चली। किसान का आरोप है कि इस दौरान खेत में खड़ी फसल रौंद दी गई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने आपत्ति भी जताई, लेकिन काम नहीं रो...