Ambedkar Nagar News: राज शेखर, मनीष और सूरज ने ठोका अर्धशतक, पंचायत सचिव 11 जीता
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आराध्या श्री फाउंडेशन की ओर से मतदाता जागरूकता सर्वोदय कप मैच में रविवार को पंचायत सचिव 11 ने पीडब्ल्यूडी 11 टीम को 86 रन से हराया। जेएसआर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में पीडब्ल्यूडी 11 टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण किया। पंचायत सचिव 11 की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन का विशाल स्कोर बनाया। ओपनर राजशेखर सिंह और मनीष यादव ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 100 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने पावर प्ले के 4 ओवर में 63 रन ठोक दिए। राज शेखर सिंह ने 23 गेंद पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन तथा मनीष यादव ने 29 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए सूरज सिंह ने महज 22 गेंदो पर 5 चौके और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.