अंबेडकर नगर, अगस्त 26 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शाम को भरौली-सावितपुर मार्ग पर ग्राम भरौली के पास घेराबंदी कर अवधेश कुमार पाण्डेय निवासी कस्तूरीपुर, थाना राजेसुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शुभम यादव, हेड कांस्टेबल ध्रुवराज यादव और कांस्टेबल विवेकानन्द यादव शाम...