अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के योग साधना केन्द्र राजकीय उद्यान अकबरपुर में एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रधान आशा राम वर्मा व अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रानी अग्रहरि व अंकिता श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सामूहिक साधना के तहत आसन, प्रणायाम और ध्यान का अभ्यास डा. सूर्यनाथ त्रिपाठी , अरविन्द श्रीवास्तव, संतोष सिंह, मुकेश वर्मा, मंशाराम, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, वृजेन्द्र लाल श्रीवास्तव, राम केदार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव और राकेश द्वारा विधिपूर्वक कराया गया। सामूहिक योगाभ्यास के उपरान्त जिला प्रधान आशाराम वर्मा वात रोगों में लाभकारी वायुमुद्रा, आकाश मुद्रा और अपान वायु मुद्रा का उल्लेख किया। जय प्रकाश श्रीवास्तव...