अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लैबों की साज सज्जा, उच्चीकरण और अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। बीते दिनों विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण के लिए कुल 164.67 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस पर राज्यपाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के आवंटन के सापेक्ष फिलहाल 40 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। स्वीकृत बजट में से 22.53 लाख रुपये संस्थान के विभिन्न विभागों की प्रयोगशालाओं की साज सज्जा और उच्चीकरण पर खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष 17.47 लाख रुपये से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के लिए ट्रांसफार्मर ऑयल की ...