अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: शुक्लबाजार,संवाददाता। आलापुर क्षेत्र में भाजपा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वां जयन्ती वर्ष समरता संकल्प अभियान कलश बंधन कार्यक्रम आयोजित कर रामलीला मैदान बुकिया से कौडाही शिव मन्दिर, न्यौरी अम्बेडकर मूर्ति, सतरही हुसेनपुर मुसलमान तक कलश बंधन अभियान चलाया। यात्रा के दौरान तेज तर्रार भाजपा नेत्री एडवोकेट प्रेमलता भारती ने कहा समरसता से ही सामर्थ्य है और एकता ही सफलता की कुन्जी है सन्त रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर हम आगे बढ़ सकते हैं । उक्त मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय , ज्योतिन्द्रनाथ तिवारी , हीरालाल निषाद , मनोज मिश्र, रामजश भारती, भगवान पाण्डेय, विनय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कलश वंदन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...