अंबेडकर नगर, जुलाई 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के अग्रसारण केंद्रों के लिए जनपद के 12 राजकीय और ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों को नामित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अग्रसारण अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश में कहा गया है कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर निर्धारित यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से निर्धारित शुल्क लेकर उसकी रसीद देना अनिवार्य होगा। शासनादेश के विपरीत किसी भी आवेदन का अग्रसारण नहीं किया जाएगा, अन्यथा इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ...