अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अब बिटिया से कौन कहेगा कि उसके पापा कभी वापस नहीं आएंगे... यह कहते हुए एकडल्ला गांव की महिलाओं की आंखें भर आईं। यह भी पढ़ें- रील बनाने के चक्कर में यूपीएसएसएफ जवान की ले ली जान, एयरपोर्ट पर तैनात था जवानदुर्घटना का वर्णन श्रावस्ती में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जान गंवाने वाले यूपी एसएसएफ के जवान चंदन कुमार की पार्थिव देह सोमवार देर रात गांव पहुंची तो पूरा माहौल मातम में बदल गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों की चीख-पुकार सुन हर आंख नम हो गई। मंगलवार को बंदीपुर स्थित जगरदेव बाबा घाट पर पूरे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कटका थाना क्षेत्र के एकडल्ला निवासी चंदन कुमार (2019 बैच), स्वर्गीय राम आसरे के पुत्र थे और यूपी एसएसएफ में आ...