अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के अमदही गांव से 25 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने गांव के ही सुमित और उसके साथी अमन के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक, युवती 22 अक्टूबर की रात घर पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे परिवार के लोग जागे तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव निवासी सुमित पुत्र सुभाष और अमन पुत्र गुड्डू पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि सुमित की युवती से मोबाइल पर बातचीत होती थी। जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क...