अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के पिन्डोरिया चौराहे के पास साइकिल धकेलने का विरोध करने पर एक युवक की लाठी-डंडे और घूंसे से पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिन्डोरिया (गौसपुर) निवासी सुनील कुमार पाण्डेय के अनुसार गुरुवार शाम करीब आठ बजे वह पिन्डोरिया चौराहे से घर लौट रहा था। रास्ते में सूर्यभान निषाद और उसका पुत्र पट्टू खड़े थे। आरोप है कि दोनों ने उसकी साइकिल धकेल दी। इसका विरोध करने पर दोनों ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और घूंसे व लाठी से उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कटका थाने ...