अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ दियरा गांव में गुरुवार सुबह 43 वर्षीय अजय कुमार उर्फ गब्बर की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से हमला कर अजय को मौत के घाट उतारने के बाद घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। शव के पैर में बिजली का तार लिपटा मिला। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर चंद घंटों में घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या अविवाहित अजय की जमीन-जायदाद हड़पने के लिए की गई। मामले में मृतक के बड़े भाई की पत्नी सोनी शुक्ला और भांजे अनिरुद्ध मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गांव की आबादी से कुछ दूरी पर स्थित मकान में अजय अकेले रहते थे और खेती-किसानी करते थे।...