अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी किशन पुत्र अच्छेलाल उम्र लगभग 19 साल गुरुवार को सुबह अचानक घर में बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे सीमावर्ती जिले के अतरौलिया स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा पीजीआई रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नवयुवक को पहले एक दो बार दौरा पड़ चुका था। गुरुवार को भी दौरा आने के बाद वह बेहोश हो गया। किशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई राजेंद्र की भी मौत हो चुकी है। अब परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की मां रूमा और बहन शालू भी बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। किशन की मौत क...