अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में गुरुवार को 28 वर्षीय रवि मौर्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घर से कुछ दूरी पर पेड़ से वायर के सहारे शव लटका मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एक्टर होगयी और सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वजह सामने लाने की मांग की। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच शुरू कर दी। नगपुर मुस्तफाबाद निवासी रवि मौर्य पुत्र पारस मौर्य का शव गुरुवार सुबह घर के करीब एक पेड़ से संदिग्घ परिस्थितियों में लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक क...