अंबेडकर नगर, नवम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यातायात माह के तहत शुक्रवार को साकेत एकेडमी, सदरपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों और सड़क चिह्नों का पालन करने की भी जानकारी द...