अंबेडकर नगर, अक्टूबर 28 -- Ambedkar Nagar News: महरुआ। ग्राम न्यायालय भीटी के तत्वाधान में भिखारीपुर में एक दिवसीय मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। कोर्ट में नियत की गई 28 पत्रावलियों में से 11 वादों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में न्यायालय के पेशकार शिवराम शुक्ल, लिपिक प्रिंस कुमार, स्टेनों निकेत कुमार, पैरोकार भीटी अनराग मौर्य, महरुआ संतोष कुमार, अधिवक्ता जीत नारायण राय, आशुतोष पांडेय, विवेक दुबे, दिवाकर पांडेय आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...