अंबेडकर नगर, सितम्बर 9 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। विकासखंड भीटी के मेढ़वा रघुवंशी गांव में बुधवार को ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली। यहां 3.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से मेढ़वा रघुवंशी समेत आसपास के गांवों के लोगों को गांव के समीप ही बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव भी मौजूद रहे। एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों समेत ...