Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में प्री-दीपावली का हुआ सेलिब्रेशन
अंबेडकर नगर, नवम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता । महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पैथोलॉजी विभाग में शुक्रवार को प्री-दीपावली सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में एलाइड एंड हेल्थकेयर के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली निर्माण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, रचनात्मकता एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को प्रकाश, ज्ञान एवं सकारात्मकता का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञानता से ज्ञान की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.