अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में वापसी एवं स्थानांतरण समायोजन को लेकर जनवारी 2025 में शासनादेश जारी होने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे शिक्षामित्रों में लगातार नारजगी बढ़ रही है। स्थानांतरण समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने पहली अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना भी दिया था। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 15 अगस्त तक स्थानांतरण समायोजन की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन पूरा न होने से शिक्षामित्रों में आक्रोश है। संघ जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों को लम्बे समय से मूल विद्यालयों में वापसी का इंतजार है। यदि शीघ्र स्थानांतरण समायोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो शिक्षामित्र पुन: आंदोलन को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...