अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लगभग 286 करोड़ रुपये न मिलने से अम्बेडकरनगर बाईपास का निर्माण कार्य लगभग छह माह से सुस्त गति से हो रहा है। दरअसल 12.3 किमी लम्बे बाइपास पर दो रेलवे ओवरब्रिज व एप्रोच मार्ग का निर्माण होना है। लेकिन राशि न मिलने से इनका निर्माण नहीं हो सका है। हालांकि ओवरब्रिज व एप्रोच मार्ग को छोड़कर समूचे मार्ग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। अकबरपुर नगर में जाम की समस्या को देखते हुए लगभग तीन वर्ष पहले अम्बेडकरनगर बाईपास के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। 12.3 किमी लम्बे मार्ग के निर्माण के लिए 538 करोड़ रुपये की राशि शासन ने मंजूर की थी। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अरियौना के निकट से निकला बाईपास टांडा मार्ग पर बसखारी रोड से जुड़ता है। निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में कार्यदायी ...