अंबेडकर नगर, सितम्बर 30 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर संवाददाता। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम कोरई मोहिउद्दीनपुर में बुधवार की सुबह मिट्टी की दीवार अचानक गिर पड़ी जिसके नीचे दबने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए और मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम कोरई मोहिउद्दीनपुर निवासी मिश्रीलाल (54 वर्ष) पुत्र छोटेलाल घर के पास पेशाब कर रहे थे कि अचानक उनकी मिट्टी की दीवाल भर भराकर उनके ऊपर गिर पड़ी जिसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए दीवाल गिरने की सूचना पर गांव के लोग तमाम लोग दौड़े और उन्हें किसी तरह बाहर निकाला तब तक कोतवाली टांडा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी उन्हें तत...