अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। महरुआ थाने में वर्ष-2022 में दर्ज मारपीट के मामले में ग्राम न्यायालय भीटी के न्यायाधिकारी हिमांशु वर्मा ने तीनों दोषियों को एक-एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। दंडित होने वालों में बरामदपुर लोहरा निवासी श्याम लाल पुत्र देसराज, संतोष पुत्र सभाजीत एवं अरविन्द पुत्र श्याम लाल का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...