अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- Ambedkar Nagar News: भीटी (अंबेडकरनगर), संवाददाता। अंबेडकरनगर जिले की भीटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माँ-बेटी की अवैध ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क का पर्दाफाश किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। भीटी थाना क्षेत्र के खोजातपुर गांव में पुलिस की चेकिंग अभियान के दौरान यह खुलासा हुआ। पुलिस ने 42 वर्षीय रेखा (पत्नी आशीष प्रकाश पांडेय) और उनकी 22 वर्षीय बेटी पायल पांडेय को हिरासत में लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से कुल 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों ही खोजातपुर गांव की स्थायी निवासी हैं。

बरामद गांजे के...