अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। उचितदर विक्रेताओं की बैठक कलेक्ट्रेट के निकट कोटेदार संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। बैठक कोटेदारों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की गई। समस्या का निराकरण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी । उचितदर विक्रेताओं का आरोप है कि जो खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है, उसमें बारियों में खाद्यान्न मानक के अनुरूप नहीं रहता है। बोरी में खाद्यान्न की कमी से कार्डधारकों को राशन वितरण में कठिनाई आती है। दुकान तक खाद्यान्न नहीं पहंुचाया जाता है, इससे कोटेदारों को बीच रास्ते से राशन को लाना पड़ता है। राशन कार्डों में अवैध तरीक से नाम जोड़ने व काटने से कोटेदारों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करन...