अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के भरतपुर गिलंट की एक महिला ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जालसाजों ने झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से करीब एक लाख 17 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। घटना का जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही साइबर टीम लेनदेन से जुड़े बैंक खातों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- खाते में यूपीआई की सुविधा नहीं फिर भी ठग ने निकाल लिए करीब दो लाख रुपये यह भी पढ़ें- खाते में यूपीआई की सुविधा नहीं फिर भी ठग ने निकाल लिए द...