अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर। अलीगंज थाना क्षेत्र के खासपुर में करीब दो माह पूर्व महिला के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। खासपुर रसूलपुर गांव की बबीता चौहान पत्नी राकेश चौहान ने बीते 11 जून को फांसी लगा ली थी। पति ने गांव के ही पवन वर्मा पुत्र रमापति वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि पवन वर्मा उसके घर से नगदी और जेवरात लेकर चला गया और उसकी पत्नी को गांव में बदनाम करने की धमकी दे रहा था, जिससे आजिज आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार पर रेप का केस, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की खुदकुशी, जांच शुरू थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में मुकदमा...