अंबेडकर नगर, अक्टूबर 23 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। एआई की मदद से तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मालीपुर थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने जलालपुर थाना क्षेत्र के मदरहा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कालेपुर महुवल गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 14 सितंबर की रात करीब 12 बजे मदरहा गांव निवासी शुभम यादव ने उसके पति को फोन कर उससे बात कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि महिला के मोबाइल पर भी बार-बार फोन कर बातचीत करने के लिए कहा गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: एआई से बनाई तस्वीर, वायरल करने की दे रहा धमकी इनकार करने पर युवक गाली-गलौज करने लगा और उसकी तस्वीरों को अश्लील रूप देकर वायरल करन...