अंबेडकर नगर, सितम्बर 30 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के पनवेल में सड़क हादसे में पंजूपुर गांव निवासी ट्रेलर चालक मोहम्मद कैफ उर्फ बादशाह (25) की दर्दनाक मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सायमा बानो और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पंजूपुर के मोहम्मद कैफ (बादशाह) बीते सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने पिता मोहम्मद आलम से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह खंडाला में सामान उतारने जा रहा है। करीब एक घंटे बाद ही परिजनों को हादसे में उसकी मौत की सूचना मिली। बताया गया कि सामने से आ रहे ट्रक से ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे कैफ की मौके पर ही मौत हो गई। पिता मोहम्मद आलम के अनुसार, कैफ साई कृप...