अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर , संवाददाता। बसखारी में सोमवार रात्रि को ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने और महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसखारी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बसखारी बाजार में मजनू पिंजड़ा घुमाकर मनचलों और शोहदों को कड़ा संदेश दिया। जो लोगों में दिनभर चर्चा का बिषय बना रहा। पुलिस ने चेतावनी दी कि भरत मिलाप और मेले के दौरान महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी, अभद्रता या किसी भी तरह की गलत हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मजनू पिजड़ा घुमाकर, शोहदों को दिया गया संदेश थानाध्यक्ष ने बताया कि बसखारी बा...