Ambedkar Nagar News: मजदूरी के विवाद में धारदार हथियार से हमले में युवती घायल
अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सुल्तानगढ़ मेले में मजदूरी के रुपये बांटने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची युवती पर कन्नी से हमला कर दिया गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ में करीब एक दर्जन टांके लगे हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपित फरार हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर नसीरपुर गांव निवासी उमेश ठेके पर भवन निर्माण का काम करते हैं। सोमवार को सुल्तानगढ़ मेले में उमेश, भोला, सुरेंद्र और शिवपूजन के बीच मजदूरी के रुपये बांटने को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि सभी नशे में थे। महज 100 रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान मेला देखने पहुंची शिवपूजन की पुत्री अलका बीच-बचाव करने पहुंच गई। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.