अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 33 हजार लाइन के विद्युत पोल पर जंफर कटने व तार टूट कर जमीन पर गिरने से विद्युत वितरण खंड आलापुर से पोषित सब स्टेशन मकोइया-बसखारी के ढाई सौ गांवों की आपूर्ति छह घंटे ध्वस्त रही। वहीं 132 केवीए कोटवा महमदपुर से पोषित मरैला एवं बेवाना उपकेन्द्र की आपूर्ति व्यवस्था बीते 24 घंटे में तीन बार ब्रेकडाउन में रहने का खामियाजा नगर के जुड़वा शहर शहजादपुर समेत एक सौ गांवों को भुगतना पड़ा। सोमवार की शाम को आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 33/11 केवीए मरैला उपकेन्द्र 10-10 एमबीए ट्रांसफार्मरों के सहारे पांच फीडरों जिसमें डीआर हास्पिटल, गौरा, पीरपुर, शहजादपुर एवं गौहन्ना को आपूर्ति दिया जाता है। जिला कारागार समेत दर्जनों गांवों का एक मात्र बिजली...