अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- बारिश में मकान ढहने से परिवार बेघर Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर ब्लाक की गौरा महमदपुर ग्राम पंचायत में बारिश से मकान ढहने के बाद बेघर हुए सुनीता के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 27 सितंबर को भारी बारिश में मकान ध्वस्त होने के 25 दिन बाद भी परिवार को अपने आशियाने का इंतजार है। पति ओमप्रकाश, दो बेटियों उजाला व सोनम और बेटे आलोक समेत पांच सदस्यों का परिवार आज भी पड़ोसी विनोद कुमार के मकान में शरण लेकर गुजर-बसर कर रहा है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है। सुनीता का मकान ढहने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया। गरीब परिवार के पास न तो मकान की मरम्मत कराने के पर्याप्त साधन हैं और न ही नया आशियाना बनाने की क्षमता। ऐसे में पड़ोसी के घर म...