अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालक-बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता गुरुवार को जीआईसी अकबरपुर और जीजीआईसी अकबरपुर के संयोजन में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। सुबह से हो रही अत्यधिक बारिश के कारण मैदान में पानी भर जाने से प्रतियोगिता के मुकाबले नहीं कराए जा सके। इसके बाद खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है।अंडर-14 बालक वर्ग में हरिओम, रत्नेश, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद शाकिर, जगदीप, उत्कर्ष हर्ष शिव आयुष, राज, अक्षत और मोहम्मद अनस का चयन किया गया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में मो. सादिक, अभिषेक, रेहान, अर्जुन, अतुल और जाहिद चयनित हुए। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मंडलीय हाकी प्रतियोगिता के लिए जिल...