अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र नेवतरिया मुस्तफाबाद निवासी राम अशीष पुत्र राजितराम दलित ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर विवादित भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पत्र में कहा है कि गांव के दबंग व मनबढ़ किस्म के लोग जमीन जबरन मिट्टी की पटाई कर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर दबंग लोग हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। जबकि उक्त भूमि के संबंध में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसमें विपक्षी के पास कोई कागजात भी नहीं हैं। विवाद की सूचना 112 पर की गई तो पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले गई। वहां थानाध्यक्ष को भूमि का कागजात दिखाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने दबंग भूमाफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...