अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के परवरभारी मिश्रौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना भीटी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना भीटी के परवरभारी मिश्रौली निवासी पिंकी मिश्रा पत्नी पंकज मिश्रा ने थानाध्यक्ष भीटी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके घर के सामने विपक्षी राम हरक मिश्रा अरविन्द मिश्रा अरूणा मिश्रा अर्चिता मिश्रा परवरभारी मिश्रौली गांव में उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए अकेली पाकर मारने-पीटने पर उतारू रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने बताया कि विपक्षियों ने 112 पुलिस के सामने भी उसे जान से मारने की धमकी दी और विभि...