अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। ग्राम सभा भियांव में स्ट्रीट लाइट लगाने और मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि खंभों पर लाइटें लगाई तो जा रही हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में खराब हो जा रही हैं। इससे गांव के कई रास्तों पर रात में अंधेरा छाया रहता है और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। भियांव दरगाह से सैदपुर निषाद बस्ती जाने वाला मार्ग इसका उदाहरण है। झाड़ियों से घिरे इस रास्ते पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने के बाद ग्रामीणों को करीब छह माह तक इंतजार करना पड़ा। शिकायत के बाद उसी खंभे पर दोबारा लाइट लगाई गई, लेकिन वह भी पखवारेभर से अधिक नहीं चल सकी। मरम्मत के बाद भी लाइट खराब हो गई और रास्ता फिर अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों के मुताबिक, दरगाह के कुएं, कब्र...