अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। ग्राम सभा भियांव में स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर खानापूर्ति किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बिजली के खंभों पर लाइटें तो लगाई जा रही हैं, लेकिन कई जगह ये लाइटें कुछ दिन चलने के बाद ही खराब हो जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नई लाइटों के बजाय मरम्मत कर पुरानी लाइटें खंभों पर लगा दी जाती हैं, जिसके चलते वे चंद दिनों में ही जवाब दे जाती हैं। भियांव दरगाह से सैदपुर निषाद बस्ती जाने वाला मार्ग झाड़ियों से घिरा हुआ है। बरसात के दिनों में रात के समय इस रास्ते पर अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग पर एक स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, लेकिन लगाने के बाद ही वह खराब हो गई। करीब छह माह तक शिकायत के बाद ग्राम पंचायत की ओर से दोबारा उसी खंभे पर लाइट लगाई गई, लेकिन यह भी ...