अंबेडकर नगर, अगस्त 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ दियरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए अजय शुक्ला हत्याकांड में पुलिस के हाथ आने से पहले ही नामजद आरोपी उसके बड़े भाई राजेन्द्र शुक्ल ने जौनपुर रेलवे जंक्शन के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आरोपी की मौत की सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। पुलिस की कार्रवाई के बाद मंगलवार शाम सुलतानपुर जनपद के खालिसपुर गांव निवासी मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को सुपुर्दगी में लिया। यह भी पढ़ें- न तो गांव की मिट्टी नसीब हुई न ही अपनो का कंधा.....पुलिस की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...