अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर क्षेत्र के सुल्तानगढ़ में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में बुधवार की रात्रि भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर चारों भाइयों के मुंडन संस्कार तक की लीला का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म का दृश्य देख पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ अपने दरबार में गुरु वशिष्ठ के साथ संतान प्राप्ति को लेकर मंत्रणा करते हैं। राजा दशरथ अपनी व्यथा बताते हुए कहते हैं कि जीवन का चौथा पड़ाव आ गया है, लेकिन तीनों रानियों की गोद सूनी है। इस पर गुरु वशिष्ठ उन्हें पुत्रेष्टि यज्ञ कराने की सलाह देते हैं। इसके बाद राजा दशरथ श्रृंगी ऋषि के मार्गदर्शन में यज्ञ कराते हैं। यज्ञ...