अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक प्रदेश सचिव प्रभंजन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में नगर के औलियापुर कालोनी में प्राकृतिक चिकित्सा योग केन्द्र के निकट अरविन्द विश्वकर्मा के मकान पर आयोजित की गई। बैठक में 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले विश्वकर्मा भगवान के पूजा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। तय किया गया कि पूजा कार्यक्रम के दौरान बिराह गायन का आयोजन होगा। उन्होंने पूजा कार्यक्रम में विश्वकर्मा बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की । बैठक में राम मिलन विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, ठाकुरदीन, संतोषकुमार, दिवाकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...