Ambedkar Nagar News: बेवाना फुलवरिया बाग से जुड़ा खडंजा मार्ग बदहाल
अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के बेवाना ग्राम पंचायत के फुलवरिया बाग से जुड़ा खड़ंजा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। लगभग पांच सौ मीटर लम्बा यह खड़ंजा मार्ग बेवाना-उदयपुर व बेवाना-नेमपुर पिचमार्ग को जोड़ता है। मार्ग में जगह-जगह दो फिट गहरें गड्ढे हो गए हैं। यह खड़ंजा मार्ग बेवाना बाजार बाईपास मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता राम मदन पाल, जय प्रकाश यादव ने कहा कि इस मार्ग को पिच कराने की लम्बे समय से मांग की जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि व प्रशासन राहगीरों की इस जटिल समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बलरामपुर और ताजपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.