Ambedkar Nagar News: बूंदाबादी के भी उमस से नहीं मिली राहत
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गुरुवार को बूंदाबादी के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। सड़क की पटरियों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। बता दें कि बीते दस दिन से जिले में बारिश नहीं हो सकी है। नतीजा यह है कि चहुंओर गर्मी व उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। स्थिति यह है कि तेज धूप निकलने से कई बार तो लोगों को जून माह की गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच गुरुवार दूसरे पहर अचानक मौसम ने करवट लिया। आसमान में काले बादल छा जाने से तेज बारिश की उम्मीद हुई। हालांकि कई क्षेत्रों में रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबादी तक मामला सीमित रह गया। यह भी पढ़ें- सुबह से तीखी धूप, दोपहर में झमाझम बारिश से शहर में जलजमाव ऐसे में गर्मी व उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं सड़क की पटरियों पर कीचड़ हो जाने से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.