अंबेडकर नगर, नवम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। बीआरबी चिल्ड्रेन एकेडमी, सिकंदरपुर में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी सुंदर कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से अपनी रंगोलियों को आकर्षक रूप देने का प्रयास किया। विद्यालय प्रबंधक रविंद्र नाथ उपाध्याय ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता ...