Ambedkar Nagar News: बिस्तर पर मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। शुक्रवार रात घर में सोए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह स्वजन उसे जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सहनेमऊ गांव के मजरे कोइंदा निवासी सुभाष चन्द्र (30) शुक्रवार की रात नशे की हालत में करीब नौ बजे घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इस पर परिजन उसे जगाने और फोन पर बात कराने पहुंचे। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। हिलाने-डुलाने पर भी शरीर में हरकत न होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.