अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र रामनगर अंतर्गत पटना मुबारकपुर में बिना मान्यता विद्यालय संचालित किए जाने के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद विद्यालय का संचालन बंद नहीं हो रहा है।

स्कूल संचालन की स्थिति विभागीय नोटिस के बाद भी स्कूल खुलने की सूचना से विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच कराकर नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही है। पटना मुबारकपुर में संचालित एक विद्यालय को लेकर मान्यता संबंधी शिकायतें सामने आई थी। विद्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर नर्सरी से कक्षा पांच तक प्रवेश तथा सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कराने का दावा किया गया है।

मान्यता संबंधी शिकायतें आरोप है कि आवश्यक मान्यता के बिना ही विद्यालय में बच्चों को...