अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अराजी देवारा गांव के प्रसाद कुर्मी का पुरवा में पशु चोरों ने एक परिवार को बड़ा झटका दे दिया। बंधे पर बंधी करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत की भैंस को चोर खोलकर ले गए। चोर जाते समय भैंस के साथ दूसरी भैंस के बच्चे को भी ले गए। परिवारीजनों ने देर रात तक आसपास के इलाके में भैंस की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अराजी देवारा गांव के प्रसाद कुर्मी का पुरवा निवासी लखन्दर वर्मा पुत्र रामसमुझ वर्मा कृषि और पशुपालन के सहारे किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार कर दिए मवेशी, मुकदमा रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए। पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर भैंस का ...