अंबेडकर नगर, अक्टूबर 19 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बाल विवाह और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए रविवार को पूरा बदलही भियांव में पुलिस विभाग और जन विकास संस्थान के संयुक्त समन्वय से सामुदायिक जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। चौपाल में एएचटी प्रभारी मोहम्मद जैद ने बाल विवाह और बाल श्रम के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए ऐसे मामलों की सूचना संबंधित विभागों को देने की अपील की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए परिवार व समाज की जिम्मेदारी पर जोर दिया। थानाध्यक्ष जैतपुर प्रेमचंद, मिशन शक्ति प्रभारी मनीष कुमार, महिला आरक्षी रुचि पाल, संजना यादव, निधि और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रीना यादव ने भी विचार ...